पोपुलर फ्रंट पर प्रतिबंध लगाने की मांग

बरहरवा में हो रहा अवैध पत्थर खनन पतना : प्रखंड के आमडंडा गांव में जिला 20 सूत्री सदस्य कुश्माकर तिवारी पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए. इस दौरान उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी व सरकारी विद्यालयों का हाल काफी बुरा है. शिक्षक नियमित स्कूल नहीं आते हैं. क्षेत्र में शिक्षा का […]

बरहरवा में हो रहा अवैध पत्थर खनन

पतना : प्रखंड के आमडंडा गांव में जिला 20 सूत्री सदस्य कुश्माकर तिवारी पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए. इस दौरान उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी व सरकारी विद्यालयों का हाल काफी बुरा है. शिक्षक नियमित स्कूल नहीं आते हैं. क्षेत्र में शिक्षा का स्तर काफी नीचे गिर गया है.उन्होंने भ्रमण के दौरान कई पत्थर खदानों का भी निरीक्षण किया. बताया कि प्रखंड के विभिन्न इलाकों में दर्जनों अवैध पत्थर खदान का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है. माफिया झारखंड की पत्थर को अवैध तरीके से पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेज रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >