कार्यक्रम . पर्यावरण स्वीकृति के लिए लोक जन सुनवाई का आयोजन
प्रदूषण व रोजगार समस्या का समाधान करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण की टीम राजमहल पहुंची. जनसुनवाई में लोगों ने समस्या रखी.
राजमहल : केंद्र के निर्देशानुसार झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद रांची की ओर से प्रखंड क्षेत्र के कसवा पंचायत अंतर्गत रायबाजार स्थित मेसर्स स्टैंडर्ड मार्केनटाईल माइनिंग डिवीजन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए लोक सुनवाई का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता जिला प्रशासन के प्रतिनिधि डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरी ने की. श्री गिरी ने कहा कि लोक सुनवाई में कंपनी द्वारा जनता से किये गये वादे को प्रबंधन द्वारा पूर्ण करना है. अन्यथा किसी एक व्यक्ति की भी शिकायत से कंपनी पर कार्रवाई हो सकती है. कंपनी के संचालन से क्षेत्र के लोगों को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा.
लोक सुनवाई में ग्रामीणों ने रखा पक्ष :
कंपनी द्वारा 60 वर्षों में जनहित के लिए किये गये कार्य को कंपनी बताये
देवेंद्र ठाकुर
कंपनी का संचालन कर बेरोजगारों को रोजगार दिया जाये
प्रदीप कुमार चौधरी
समाज के हित में कंपनी को पुन: चालू किया जाये
ग्रामीणों के उपयोग में लायी जाने वाली सड़क को कंपनी द्वारा बनवाया जाये
सर्वेश्वर मंडल
कंपनी बंद रहने से क्षेत्र में बेरोजगारी बढ़ेगी. सरकारी प्रावधान के तहत कंपनी का संचालन कर स्थानीय युवकों को रोजगार दिया जाये
अजय कुमार साहा
झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद रांची की टीम पहुंची राजमहल
ग्रामीणों के सुझाव पर कंपनी करेगी पहल
कंपनी की प्रतिनिधि जर्नादन प्रसाद ने लोक सुनवाई को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों द्वारा दिये गये सुझाव पर कंपनी पहल करेगी. साथ ही मजदूरों के नियुक्ति में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से विचार-विमर्श किया जायेगा. कहा कि कंपनी द्वारा पर्यावरण की रक्षा को लेकर प्रत्येक वर्ष 450 वृक्ष लगाये जायेंगे.
ये भी थे उपस्थित
झारखंड प्रदूषण नियंत्रण पर्षद रांची व दुमका के रवींद्र प्रसाद, मिथिलेश झा, रवि कुमार, मुखिया छाया सोरेन, मैनेजर केके मंडल, संतोष यादव, मो मारूफ, सुरेन यादव, विकास यादव, गुलाम सरबर, अरुण साहा, शंकर राय, मो टिंकू, जगदंबा सिंह, सुभाष दास, अजय दास, लक्ष्मी मंडल, राणा दत्ता सहित अन्य मौजूद थे.
