भाजपा नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
जेनरेटर के सहारे हो रहा था प्रसव, हंगामा के बाद चालू हुआ जेनरेटर
साहिबगंज : पुराने सदर अस्पताल के एमसीएच में रविवार रात आठ बजे बिजली कटने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार बारिश होने के क्रम में अस्पताल का विद्युत आपूर्ति बाधित थी. इसी बीच एक महिला का प्रसव मोमबत्ती के सहारे करने की जानकारी मिली. जेनरेटर नहीं चलाने की बात को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष अनंत सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहुंच कर हंगामा करने लगे.
साथ ही दोषी लोगों पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे. इसी बीच अस्पताल परिसर में ही प्रभारी सीएस अम्बिका प्रसाद मंडल से मुलाकात कर वस्तु स्थिति की जानकारी दी. उन्होंने लापरवाह कर्मी पर कार्रवाई का भरोसा दिया. बाद में जेनरेटर चला कर प्रसव कराया गया.. मौके पर डीपीएम राजीव कुमार, भगवान राय समेत कई कार्यकर्ता व कर्मी मौजूद थे.
