स्कूली बच्चों के साथ स्कूल प्रागंण को साफ किया और पेड़ पौधे लगाने की बात कही.
साहिबगंज : राष्ट्रीय स्वच्छता गंगा मिशन के तहत भारतीय सेना के कुमांउ रेजीमेंट के जवानों ने शहर में घूम घूम कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं. सोमवार को अभियान के तहत केलाबाड़ी पाोखरिया मध्य विद्यालय में स्कूली बच्चों के साथ स्कूल प्रागंण को साफ किया और पेड़ पौधे लगाने की बात कही. इसके अलावा जवानों ने पोखरिया मोहल्ला स्थित सड़क से गुजरने वालो लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. कुमांउ रजीमेंट के सूबेदार कौशल किशोर ने बताया कि हमारी चुनौती साहिबगंज जिला को स्वच्छ बनाना है. यह लोगों के सहयोग के बिना पूर्ण नहीं हो सकता है.
