पीएम आवास योजना में नप कर्मी पर मनमानी का आरोप

साहिबगंज : केंद्र सरकार की योजना पीएम आवास योजना के चयन में नगर पर्षद कर्मी पर मनमानी करने का आरोप बड़ा पंचगढ़ 28 नंबर वार्ड निवासी पूनम कुमारी पति घुलटन रजक ने लगायी है. शिकायत पत्र देकर नगरपालिका कार्यपालक पदाधिकारी सह एसडीओ मृत्युंजय वरणवाल को बतायी है कि पीएम आवास योजना की सूची में उनका […]

साहिबगंज : केंद्र सरकार की योजना पीएम आवास योजना के चयन में नगर पर्षद कर्मी पर मनमानी करने का आरोप बड़ा पंचगढ़ 28 नंबर वार्ड निवासी पूनम कुमारी पति घुलटन रजक ने लगायी है. शिकायत पत्र देकर नगरपालिका कार्यपालक पदाधिकारी सह एसडीओ मृत्युंजय वरणवाल को बतायी है कि पीएम आवास योजना की सूची में उनका नाम आने के बाद भी उनका नाम यह कहते हुए हटा दिया गया कि पक्का मकान है.

उन्होंने बताया कि जिस आवास को मेरा बताकर नाम हटाया गया है. असल में वह मेरी सास का मकान है. इसमें मुझे खपरैल का हिस्सा मिला है. पंचायतनामा भी मेरे द्वारा आवेदन के साथ दिया गया था. मैं स्वयं एक प्राईवेट विद्यालय में शिक्षिका हूं. पति घुलटन रजक एक प्राइवेट मोटर चालक हैं. उसने पदाधिकारी से जांच कराकर पुन: सूची में नाम दर्ज कराने की मांग की है.

क्या कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी : कार्यपालक पदाधिकारी सह सदर एसडीओ मृत्युंजय वरणवाल ने कहा कि मामले की जानकारी मुझे मिली है. आवेदक का नाम अगली सूची में जांच के बाद लिया जायेगा. इस मामले में जिन पर आरोप लगाया है. उसकी भी जांच की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >