लंबित कांडों के निष्पादन पर जोर

साहिबगंज : सदर पुलिस निरीक्षक कार्यालय में रविवार को अपराध गोष्ठी हुई. इसमें नगर थाना प्रभारी सह सदर पुलिस निरीक्षक आरआर मिंज ने अपने क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलें को त्वरित गति से निबटायें. साथ ही साथ कुर्की-जब्ती जैसे मामलों पर गंभीरता से लें और कार्रवाई करें. वहीं उन्होंने […]

साहिबगंज : सदर पुलिस निरीक्षक कार्यालय में रविवार को अपराध गोष्ठी हुई. इसमें नगर थाना प्रभारी सह सदर पुलिस निरीक्षक आरआर मिंज ने अपने क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलें को त्वरित गति से निबटायें. साथ ही साथ कुर्की-जब्ती जैसे मामलों पर गंभीरता से लें और कार्रवाई करें. वहीं उन्होंने आगामी दिनों होने वाली मुसलिम समुदाय का महा पर्व ईद उल फितर पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया. इस अवसर पर मुख्य रूप से जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी चंदन कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी ऋषिकेश राय सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे.

मलेरिया पीड़ितों की संख्या बढ़ी
साहिबगंज नगर. जिला सदर अस्पताल में इन दिनों मलेरिया पीड़ितों की संख्या में वृद्धि हो रही है. रविवार को भी दो मलेरिया पीड़ित मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल में भरती हुए. वर्तमान समय में जिला अस्पताल में आठ से 10 मलेरिया पीड़ित इलाजरत हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >