भोगनाडीह में अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर सीएम ने किया माल्यार्पण, बोले
बरहरवा/बरहेट : गरीबी व शोषण के खिलाफ आंदोलन छेड़ने वाले वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की धरती को हम नमन करते हैं. झारखंड में सुशासन व स्वराज्य का राजा चलेगा.
भ्रष्टाचार व बिचौलियों को समाप्त कर सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जायेगा. उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास हूल दिवस के अवसर पर भोगनाडीह में हूल दिवस समारोह सह गरीब कल्याण मेला को संबोधित करते हुए कही. मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा मुक्ति के खिलाफ अभियान चलाकर सफल बनाने वाले गांव को सरकार एक लाख रुपये पुरस्कार देगी.
तेजी से संवर रहा साहिबगंज : मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाएं जो बनती है उसे धरातल पर उतार कर जनता को लाभ पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य है. साहेबगंज में गंगा पुल के लिये प्रक्रिया चल रही है. जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों किया जायेगा. साहेबगंज को स्मार्ट सिटी बनाने का काम तेजी हो रहा है. बंदरगाह की प्रक्रिया भी काफी तेजी गति से हो रही है.
पहाड़ी क्षेत्र के गांवों में सौर ऊर्जा से पहुंचेगी बिजली : मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसंबर 2017 तक पूरे राज्य में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति होगी. 2018 तक प्रत्येक गांव में बिजली पहुंचायी जायेगी. 491 गांव ऐसे हैं जो पहाड़ी क्षेत्र में हैं. सौर ऊर्जा के माध्यम से गांव को रोशन किया जायेगा. 2019 तक सभी ग्रामीण सड़कें बनकर तैयार हो जायेगी. यह हमारा लक्ष्य है. इसे लेकर संताल परगना के गोड्डा, साहेबगंज, देवघर, मधुपुर में ग्रीड का निर्माण कराया जायेगा. रेल, रोड व जल कनेक्टीविटी पर जोर-शोर से काम हो रहा है.
पेज तीन, छह व आठ भी देखें
नशामुक्त गांवों को मिलेगा…
1 लाख 16 हजार कर्मचारियों व 18 हजार शिक्षक की बहाली शीघ्र होने वाली है. इस साल नौकरियों का पिटारा खुलने वाला है. जिसमें स्थानीय युवकों को विशेष छूट मिलेगा. इस बार जेपीएससी में नौ स्थानीय भाषा को जोड़ा गया है. एक विषय अलग से 150 अंक का होगा. इससे स्थानीय युवकों को फायदा मिलेगा.
बिचौलिया व भ्रष्टाचार को किया जायेगा खत्म
1 लाख 16 हजार कर्मचारियों व 18 हजार शिक्षक की बहाली शीघ्र
स्थानीय युवकों को मिलेगी विशेष छूट
जेपीएससी में नौ स्थानीय भाषा को जोड़ा गया है
सिदो-कान्हू पर बनेगी आधे घंटे की डॉक्यूमेंट्री
वीर शहीद सिद्धो-कान्हू को लेकर लाइट एंड साउंड के माध्यम से उनके जीवनी के बारे में आधे घंटे की फिल्म दिखायी जायेगी. जिसे लेकर पर्यटन विभाग के सचिव को निर्देश दिया गया है. किसानों के अपने-अपने खेतों में 1 लाख 67 हजार डोभा अब तक बनाया गया है. 4 लाख डोभा बनाने का लक्ष्य है. 50 हजार तालाब का जीर्णोद्धार कार्य होगा. प्रत्येक डोभा में 10 वृक्ष लगाये जायेंगे.
