हर शिक्षण संस्थान से जुड़ा है सिदो-कान्हू का इतिहास

हूल दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी में प्राचार्य ने कहा साहिबगंज : हर शिक्षा संस्थान से जंगे आजादी के वीर सपूत सिदो-कान्हू का इतिहास जुड़ा है. ये बातें प्राचार्य डॉ सिकंदर प्रसाद यादव ने बुधवार को बीएड भवन के सेमिनार कक्ष में हूल दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी में कही. उन्होंने कहा कि 1855 स्वतंत्रता […]

हूल दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी में प्राचार्य ने कहा

साहिबगंज : हर शिक्षा संस्थान से जंगे आजादी के वीर सपूत सिदो-कान्हू का इतिहास जुड़ा है. ये बातें प्राचार्य डॉ सिकंदर प्रसाद यादव ने बुधवार को बीएड भवन के सेमिनार कक्ष में हूल दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी में कही. उन्होंने कहा कि 1855 स्वतंत्रता संग्राम में वीर सिदो कान्हू त्याग व अंगरेजी कुव्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाकर साहस का परिचय दिया. साथ ही कहां कि क्रांति आंदोलन जिस कारण से हुआ पर लोगों ने सिदो कान्हू के त्याग बलिदान को भूलते जा रहे हैं.

एनएसएस जिला समन्वय डॉ रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि सिदो कान्हू के इतिहास को पाठयक्रम प्राथमिक माध्यमिक उच्च शिक्षा में शामिल कर हमारे बच्चे युवा व आमलोग जानने समझने का शोध केंद्र बने. इस असर पर डॉ मृदुला सिन्हा, डॉ पंचानंद झा, डॉ रंजीत कुमार सिंह, डॉ अनिल कुमार, डॉ डेविड यादव, बालेश्वर हांसदा, मयंक ओझा, प्रेमचंद्र सोरेन, जीतेंद्र मरांडी, लक्ष्मण टुडू, प्रदीप तिग्गा, बबलू, कल्याणी कुमारी, मंच संचालन लाउस हांसदा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >