संताल में साहिबगंज के डेविड राज किस्कू रहे अव्वल

हूल स्मृति संताली प्रतियोगिता का रिजल्ट प्रकाशित साहिबगंज : ऑल नेशनल संताली लिटेरेरी एंड एजुकेशनल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन अंशलेरो की ओर से संताल परगना के छह महाविद्यालयों में पिछले दिनों 19 जून को आयोजित संताल हूल स्मृति संताली प्रतियोगिता परीक्षा 2016 का रिजल्ट बुधवार को जारी की गयी. इसमें निम्न प्रकार प्रतिभागी विजयी घोषित किये गये […]

हूल स्मृति संताली प्रतियोगिता का रिजल्ट प्रकाशित

साहिबगंज : ऑल नेशनल संताली लिटेरेरी एंड एजुकेशनल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन अंशलेरो की ओर से संताल परगना के छह महाविद्यालयों में पिछले दिनों 19 जून को आयोजित संताल हूल स्मृति संताली प्रतियोगिता परीक्षा 2016 का रिजल्ट बुधवार को जारी की गयी. इसमें निम्न प्रकार प्रतिभागी विजयी घोषित किये गये है.

आज सम्मानित होंगे सभी प्रतिभागी: कार्यक्रम के उपाध्यक्ष प्रधान किस्कू ने बताया कि इस संताल हूल स्मृति प्रतियोगिता परीक्षा में संताल परगना स्तर पर प्रथम आनेवाले को पांच हजार रुपये द्वितीय स्थान प्राप्त करनेवाले को तीन हजार एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को दो हजार रुपये पुरस्कार प्रदान किया जायेगा.

साथ ही परीक्षा के केंद्र स्तर पर प्रथम स्थान आनेवाले को एक हजार, द्वितीय स्थान वाले को 800 रुपये एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 500 रुपये पुरस्कार प्रदान किया जायेगा. इसके अलावा प्रत्येक केंद्र स्तर पर तीन-तीन प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जायेगा. सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी दिया जायेगा. वितरण सिदो कान्हू हूल दिवस पर 30 जून को भोगनाडीह में गोटा भारोत सिदो कान्हू हूल बैसी द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में दिन के 10 बजे दिया जायेगा.

संताल परगना प्रमंडलीय स्तर पर

प्रथम

डेविड राज किस्कू, साहिबगंज कॉलेज,

द्वितीय

निर्मल मुर्मू, केकेएम कॉलेज, पाकुड़,

तृतीय

बाबुधन मुर्मू, केकेएम कॉलेज, पाकुड़,

साहिबगंज महाविद्यालय केंद्र

प्रथम : मीरू सोरेने,

द्वितीय : फान्सिस मड़ैया,

तृतीय : बबलू मुर्मू,

बीएसके कॉलेज बरहरवा केंद्र

प्रथम : शिबू मरांडी,

द्वितीय: सेबास्टियन हांसदा,

तृतीय : दाउड मुर्मू,

केकेएम कॉलेज पाकुड़ केंद्र

प्रथम : अमुल अगस्टीन हेंब्रम,

द्वितीय : ओपेन हेंब्रम

तृतीय : माकुल मुर्मू,

एसपी कॉलेज, दुमका केंद्र

प्रथम : मनोज कुमार टुडू,

द्वितीय : सेलिना मरांडी,

तृतीय : दाउद किशोर टुडू,

गोड्डा कॉलेज गोड्डा केंद्र

प्रथम : प्रेम प्रकाश मुर्मू,

द्वितीय : सुनील सोरेन,

तृतीय : मेरी अल्यास्ता मरांडी,

जामताड़ा कॉलेज, जामताड़ा केंद्र

प्रथम : कृष्णा टुडू,

द्वितीय : बीणा मुर्मू,

तृतीय : पूनम हेंब्रम,

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >