जनसंवाद में जिले के एक भी मामले की नहीं हुई सुनवाई

साहिबगंज : शहर स्थित एनआइसी कक्ष में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग द्वारा मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में आये मामलों की साप्ताहिक समीक्षा मंगलवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा की गयी. पूरे राज्य में 22 मामलों का निष्पादन किया गया. लेकिन साहिबगंज जिले से एक भी मामले की समीक्षा नहीं हो सकी. कुछ जिलों में मुख्यमंत्री व उनके सचिव […]

साहिबगंज : शहर स्थित एनआइसी कक्ष में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग द्वारा मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में आये मामलों की साप्ताहिक समीक्षा मंगलवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा की गयी. पूरे राज्य में 22 मामलों का निष्पादन किया गया. लेकिन साहिबगंज जिले से एक भी मामले की समीक्षा नहीं हो सकी. कुछ जिलों में मुख्यमंत्री व उनके सचिव सुनील वर्णवाल ने समीक्षा के क्रम में कहा कि कोई भी पदाधिकारी जनसंवाद के पोर्टल पर जवाब अपलोड करने के उपरांत नोडल पदाधिकारी को सूचित करें. 1140 आवेदन के माध्यम से प्रश्न पूछे गये लेकिन जिले से 940 प्रश्नों का जवाब दे दिया गया है.

अवसर पर डीसी उमेश प्रसाद सिंह, एसपी पी मुरुगन, डीडीसी राजकुमार, डीआरडीए निदेशक श्रीपति गिरि, एसी निरंजन कुमार, डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद, डीएसइ जयगोविंद सिंह, डीइओ भलेरियन तिर्की, प्रभारी पदाधिकारी जनसंवाद प्रभात शंकर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी विनोद कुमार जायसवाल, विद्युत कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र बेसरा, गणधर्व पंडित, अमजद कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >