कांदर गांव के निकट हुई घटना
घायल लोग जमाई धोती रिवाज को लेकर जा रहे थे
साहिबगंज : बोरियो थाना क्षेत्र के कांदर गांव के निकट सोमवार की रात्रि तेज रफ्तार से जा रहा टेंपो पलट गया. जिसमें नौ सवारी घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही बोरियो थाना से पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को इलाज के लिए बोरियो अस्पताल पहुंचाया. इस संबंध में घटना स्थल पर उपस्थित सअनि बसंत तिर्की ने बताया कि टेंपो दुर्घटना में कुल नौ लोग घायल हुए हैं. सभी को बोरियो अस्पताल में भरती कराया गया है. जिस में दो लोग भागरती सोरेन व जितन मुर्मू की हालत गंभीर है. उन्हें रेफर किया गया है.
शादी की रस्म अदा करने जा रहे थे लोग
सोमवार की शाम सभी घायल लोग गुणी चुनी गांव से शादी की रस्म अदा करने के लिए चटरम गांव जाना था. मालूम हो कि आदिवासी रीति-रिवाज में शादी के पूर्व जमाई धोती का रस्म अदा किया जाता है. उसी रस्म के लिए निकले थे. लेकिन रास्ते में ही दुर्घटना हो गयी.
