मिर्जाचौकी में दो दिन से बिजली गुल

मंडरो : मिर्जाचौकी बाजार एवं आसपास क्षेत्र में रविवार से ही बिजली गुल है. इस करण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है. ग्रामीण पिंटू गुप्ता ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा बार बार ब्रेक डाउन का बहाना बनाकर आम लोगों को परेशान किया जा रहा है. यहां पिछले एक सप्ताह के अंदर दूसरी घटना है. […]

मंडरो : मिर्जाचौकी बाजार एवं आसपास क्षेत्र में रविवार से ही बिजली गुल है. इस करण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है. ग्रामीण पिंटू गुप्ता ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा बार बार ब्रेक डाउन का बहाना बनाकर आम लोगों को परेशान किया जा रहा है. यहां पिछले एक सप्ताह के अंदर दूसरी घटना है. जब तीन दिनों से बिजली गायब है. लोगों ने कहा कि नयानगर पावर सब स्टेशन से कम क्षमता का ट्रांसफॉर्मर होने के बावजूद क्रशर को बिजली दी जाती है. इस लिए आये दिन इसका खामियाजा आम बिजली उपभोक्ता को भुगतना पड़ रहा है.

क्या कहते हैं उपभोक्ता
बार-बार विभाग द्वारा बहाना बनाकर मिर्जाचौकी की बिजली काट दी जाती है.
सोमेश्वर जायसवाल
उमस भरी गरमी में बच्चों के पठन पाठन सहित दिनचर्या प्रभावित हो रहा है.
पिंटू गुप्ता
इसी तरह मिर्जाचौकी की बिजली कटती रही तो आंदोलन करने को बाध्य हो जायेंगे.
भोला पंडित
मिर्जाचौकी की विद्युत समस्या सुधार रहने का नाम नहीं ले रहा है. इस ओर जनप्रतिनिधि का ध्यान भी नहीं है.
शेषनाथ गुप्ता
क्या कहते हैं सहायक अभियंता
विद्युत विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद गुप्ता ने कहा कि विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिये हर संभव कार्य किया जा रहा है. जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल हो जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >