राजमहल : स्थानीय सिंघीदालान परिसर में गुरूवार को स्थाई मान्यता देने व मानदेय को लेकर रसोईया, संयोजिका की बैठक आहुत की गई. जिसकी अध्यक्षता आजसू के नगर अध्यक्ष इन्द्रदेव राय ने किया. बैठक में मुख्य रूप से आजसू के अनुमंडल संयोजक संजीव गौरव मौजूद थे. श्री गौरव ने कहा कि संयोजिका व रसोइया लगातार कई […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
राजमहल : स्थानीय सिंघीदालान परिसर में गुरूवार को स्थाई मान्यता देने व मानदेय को लेकर रसोईया, संयोजिका की बैठक आहुत की गई. जिसकी अध्यक्षता आजसू के नगर अध्यक्ष इन्द्रदेव राय ने किया. बैठक में मुख्य रूप से आजसू के अनुमंडल संयोजक संजीव गौरव मौजूद थे.
श्री गौरव ने कहा कि संयोजिका व रसोइया लगातार कई वर्षों से अवैतनिक सेवा कर रही है. जिसे देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर सरकार स्थाईकरण करते हुए मानदेय निर्धारित करे. आजसू पार्टी ने संयोजिका व रसोईया की मांग को समर्थन दिया है. मौके पर शबाना बीबी, अरूणा देवी, चांदनी देवी, संगीता देवी, रिंकी देवी, अनिता देवी, कौशल्या देवी, आशा देवी, मृदुला सिन्हा, माया देवी सहित अन्य मौजूद थे.
मंत्री को सौंपा मांग पत्र
आजसू के अनुमंडल संयोजक श्री गौरव व नगर अध्यक्ष इंद्रदेव राय की अगुवाई में संयोजिका व रसोइया ने साहेबगंज के प्रभारी मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी को मांग पत्र सौंप कर स्थाईकरण व मानदेय भुगतान करने की मांग की है.