प्रखंड कार्यालय की सुरक्षा बढ़ायी गयी

पत्र भेज कर दी गयी थी बीडीओ को धमकी सभी प्रखंडों के बीडीओ ने घटना की भर्त्सना की बरहेट : बरहेट प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार को तथाकथित एक माओवादी संगठन ने एक चिट्ठी भेजकर जान से मारने की धमकी दिये जाने के मामले में पुलिस के कान खड़े हो गये हैं. पुलिस द्वारा प्रखंड […]

पत्र भेज कर दी गयी थी बीडीओ को धमकी

सभी प्रखंडों के बीडीओ ने घटना की भर्त्सना की
बरहेट : बरहेट प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार को तथाकथित एक माओवादी संगठन ने एक चिट्ठी भेजकर जान से मारने की धमकी दिये जाने के मामले में पुलिस के कान खड़े हो गये हैं. पुलिस द्वारा प्रखंड की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ी निगाह रखी जा रही है. किसी माओवादी संगठन द्वारा पदाधिकारी को इस प्रकार धमकी दिये जाने का यह मामला आने के बाद सभी प्रखंडों के बीडीओ ने नाराजगी प्रकट की है. पदाधिकारियों का कहना है
कि इस प्रकार दबाव में काम करना काफी मुश्किल हो गया है. विदित हो कि पिछले दिनों बरहेट बीडीओ राजीव कुमार 15 दिनों के अंदर बरहेट प्रखंड मुख्यालय छोड़ देने की धमकी दी गयी थी. अन्यथा डायनामाइट लगाकर उनका प्रखंड कार्यालय व उनको उड़ा दिये जाने की बात भी कही थी. इधर बरहेट थाना प्रभारी ने बताया कि इस प्रकार की कोई लिखित शिकायत थाना में नहीं आया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >