मिर्जाचौकी में शिक्षक के घर पुलिस ने की छापेमारी
पुलिस जुटी जांच में
मंडरो : मिर्जाचौकी थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए मध्य विद्यालय आशनबोना के शिक्षिका मंजुला देवी के घर महादेववरण स्थित पुलिस ने छापामारी करते हुए तीन बोरा चावल एवं कुछ किताबें बरामद की है. जानकारी के अनुसार मिर्जाचौकी थाना के सअनि विजय सिंह के नेतृत्व में शिक्षिका के घर छापामारी किया. साथ में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सर्किल मरांडी भी उपस्थित थे. सभी बरामद समान को पुलिस थाना लायी है.
क्या कहते हैं बीइइओ
बीइइओ सर्किल मरांडी का कहना था कि चावल एवं कुछ किताब घर से बरामद हुई है. इसकी जांच की जा रही है. किस परिस्थिति में शिक्षिका ने विद्यालय का सामान घर में रखी थी.
क्या कहती हैं शिक्षिका
शिक्षिका मंजुला देवी का कहना था कि चावल का उठाव 15 जून को किया गया था. अत्यधिक वर्षा होने की वजह से चावल को विद्यालय तक नहीं ले जा सकी. इसलिए घर में रखा हुआ था.
