मुआवजा गटका, हो रही जांच

शिकायत . जैप-4 के आरक्षी पर 1.84 लाख रुपये के गबन का आराेप साहिबगंज : जैप 4 के सिपाही महेंद्र उरांव पर उनके मां द्वारा ही 1.84 लाख मुआवजे की राशि गबन की शिकायत पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास से दो सदस्यीय टीम शिकायत की जांच के लिए साहिबगंज के छोटी लोहंडा पहुंची. कमेटी में […]

शिकायत . जैप-4 के आरक्षी पर 1.84 लाख रुपये के गबन का आराेप

साहिबगंज : जैप 4 के सिपाही महेंद्र उरांव पर उनके मां द्वारा ही 1.84 लाख मुआवजे की राशि गबन की शिकायत पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास से दो सदस्यीय टीम शिकायत की जांच के लिए साहिबगंज के छोटी लोहंडा पहुंची. कमेटी में जैप 4 के एसआइ बिरसा पुनिस मिंज और साक्षर आरक्षी 436 संजय कुमार राउत शामिल थे. जो जीरवाबाड़ी थाना के एएसआइ एसएन पुगिंया व तौफिर के मुखिया संचरिया देवी व पंचायत समिति सदस्य बड़ा तौफिर शिवनारायण साह की उपस्थिति में जांच की. समिति आरक्षी 202 महेंद्र उरांव पर लगे एक लाख 88 हजार राशि गबन की जांच की शिकायतकर्ता मोसोमात सूकरो ने
आरोप लगाया कि एकीबी रोड निर्माण में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा राशि जो एक लाख 84 हजार का चेक जो सूकरो मोसोमत के नाम से मिला था. वह राशि निकासी के समय महेंद्र उरांव जो कि उनका बड़ा बेटा है. यह कहकर ले लिया कि घर जाकर सभी को बांट देना बैंक से पैसा लेने के बाद से
चार पांच साल बीत जाने के बाद भी वह राशि नहीं दिया. जबकि उक्त जमीन कि राशि में सभी गोतिया का भी हक है. लेकिन किसी को हिस्सा नहीं दिया जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री को की थी. मुख्यमंत्री आवास में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात बिरसा पुनिस मिंज व संजय कुमार राउत को जांच करने के लिए लोहंडा भेजा गया. जहां शिकायतकर्ता और ग्रामीणों ने अपना-अपना बयान दर्ज कराया. जबकि आरोपी के पक्ष में भी गवाहों के बयान दर्ज कराया.
ये भी थे उपस्थित
बोरियो प्रखंड के बड़ा तौफिर पंचायत के मुखिया संचरिया देवी, पंचायत समिति सदस्य शिवनारायण साह, वार्ड सदस्य मालती देवी, वार्ड सदस्य गुड़िया देवी, वार्ड सदस्य फुलालवती देवी, प्रधान छोटा लोहंडा सुकरमुनी मोसोमात, प्रधान अदरो रितलाल उरांव, छोटा तेतरिया प्रधान शाहदेव उरांव, कार्तिक साह, बीर कुमार मुंडा चुन्नु उरांव, सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.
क्या कहते हैं जांच कमेटी के सदस्य
जैप 4 के आरक्षी 202 महेंद्र उरांव पर लगे 1.84 लाख के गबन आरोप की जांच करने आये दो सदस्यीय टीम के सदस्यों ने बताया कि संबंध सभी पक्षों का बयान दर्ज कर लिये हैं. अपना रिपोर्ट विभाग को सौंप देंगे. आगे की कार्रवाई विभाग को करना है. हमलोग केवल राशि गबन मामले की जांच करने आये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >