पतना : थाना क्षेत्र के डहुआ पुल के समीप ऑटो व मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक ऑटो जेएच18डी 7140 बरहरवा से आम लेकर बरहेट की ओर जा रहा था. इसी दौरान सुपर स्प्लेंडर बाइक जेएच 18 सी 1233 से टक्कर हो गयी. जिसमें बरमसिया निवासी अतामुद्दीन अंसारी (25 वर्ष) बुरी तरह घायल हो गये. ऑटो ड्राइवर गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया. घटना में ऑटो ड्राइवर को भी चोटें आयी हैं.
मामले की जानकारी मिलते ही रांगा थाना के एएसआइ मौके पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए शीतल अस्पताल केंदुआ में भरती कराया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. पुलिस ने ऑटो को जब्त कर थाना लाया.
