बरहरवा : शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये विभाग ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है. वर्ष 2016-17 में पूरे जिले भर में 19 मध्य विद्यालयों को उच्च विद्यालय में अपग्रेड किया है. जानकारी के मुताबिक मंडरो प्रखंड के चार विद्यालय यूपीजी एमएस गर्ल्स मंडरो, यूपीजी एमएस छोटा लक्ष्मी, एमएस खैरवा, यूपीजी एमएस बरखोरी प्रधानटोला को उच्च विद्यालय में अपग्रेड किया गया है. वहीं पतना प्रखंड के तीन विद्यालय यूपीजी एमएस रांगा जयंती, यूपीजी एमएस बड़ा मंझडीहा, एमएस अठगांवा को उच्च विद्यालय में अपग्रेड किया गया है.
बरहेट प्रखंड के तीन विद्यालय यूपीजी एमएस करमटोला, एमएस कदमा, एमएस पहाड़पुर, तालझारी प्रखंड क्षेत्र दो विद्यालय यूपीजी एमएस करनपुरातो व एमएस मसकलैया को उच्च विद्यालय में अपग्रेड किया गया है. वहीं बरहरवा में सबसे अधिक सात मध्य विद्यालयों को उच्च विद्यालय में अपग्रेड किया गया है.
कहते हैं डीएसइ
डीएसइ जयगोविंद सिंह का कहना है कि जिले में 19 मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में अपग्रेड किया गया है और इसी वर्ष से सभी विद्यालयों में नामांकन भी शुरू हो गया है.
