????? ?? ????? ?? ?????????? ???? ????

मैजिक के धक्के से मोटरसाइकिल सवार घायल 10 दिसंबरफोटो संख्या- 18 पाकुड़ से जा रहा है.कैप्सन- अस्पताल में इलाजरत घायल.प्रतिनिधि, हिरणपुरथाना क्षेत्र के हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क छठ पोखर के समीप गुरुवार को अज्ञात मैजिक वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिससे स्थानीय लोगों की मदद […]

मैजिक के धक्के से मोटरसाइकिल सवार घायल 10 दिसंबरफोटो संख्या- 18 पाकुड़ से जा रहा है.कैप्सन- अस्पताल में इलाजरत घायल.प्रतिनिधि, हिरणपुरथाना क्षेत्र के हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क छठ पोखर के समीप गुरुवार को अज्ञात मैजिक वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिससे स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर पहुंचाया. जहां घायल व्यक्ति की स्थिति को देखते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सतीश चंद्र सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार शाम करीब 4 बजे हिरणपुर साप्ताहिक हाट कर होंडा साइन मोटरसाइकिल संख्या जेएच 18 डी/1786 से मोहब्बतपुर निवासी सद्दाम शेख मुर्गाडांगा जा रहा था. इसी क्रम में पाकुड़ से हिरणपुर आने के क्रम में अज्ञात मैजिक ने धक्का मार दिया. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. वहीं सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने घटना स्थल से मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना ले आये. वहीं अज्ञात मैजिक वाहन की तलाश की जा रही है. समाचार भेजे जाने तक थाना में मामला दर्ज नहीं किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >