?????????? ??? ????? ?? ??? ????, ??????? ?? ?? ?? ??? ???? ??????? ??? ????

संग्रामपुर में डेंगू का कहर जारी, गुरुवार को भी छह नये मरीज अस्पताल में भरती एक मरीज बेहतर इलाज के लिए रेफर10 दिसंबरफोटो संख्या- 22 पाकुड़ से जा रहा है.कैप्सन- डेंगू पीडि़त मरीज को एंबूलेंस से रेफर करते पदाधिकारी व उपस्थित ग्रामीण.संवाददाता, पाकुड़सदर प्रखंड के संग्रामपुर गांव में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं […]

संग्रामपुर में डेंगू का कहर जारी, गुरुवार को भी छह नये मरीज अस्पताल में भरती एक मरीज बेहतर इलाज के लिए रेफर10 दिसंबरफोटो संख्या- 22 पाकुड़ से जा रहा है.कैप्सन- डेंगू पीडि़त मरीज को एंबूलेंस से रेफर करते पदाधिकारी व उपस्थित ग्रामीण.संवाददाता, पाकुड़सदर प्रखंड के संग्रामपुर गांव में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रतिदिन डेंगू के लक्षण से पीड़ित नये-नये मरीज अस्पताल में भरती हो रहे हैं. गुरुवार को भी संग्रामपुर गांव के डेंगू से पीड़ित कुल 6 नये मरीज को सदर अस्पताल सोनाजोड़ी स्थित डेंगू वार्ड में भरती कराया गया है. जबकि एक मरीज मंसूर शेख 18 वर्ष को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा एंबुलेंस से बाहर रेफर किया गया है. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उपरोक्त डेंगू पीड़ित मरीज मंसूर शेख का प्लेटलेट्स घट कर 52 हजार हो गया था. हालांकि गुरुवार को डेंगू वार्ड में पूर्व से इलाजरत 6 मरीजों को ठीक होने पर छोड़ा भी गया है. मिली जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड के संग्रामपुर गांव निवासी अब्दुल आलीम 32, फिरदौसी बीबी 32, रूमैशा बीबी 22, जमींदार शेख 25, नाजमा बीबी 38 व साकीरूद्दीन 32 को डेंगू कीट से इलाज के दौरान डेंगू के लक्षण पाये जाने पर डेंगू वार्ड में भरती किया गया है. वहीं पूर्व से इलाजरत सरफराज शेख 11, अजहर शेख 52, अलीयास बीबी 45, सनतोना विश्वास 60, युसुफ शेख 20, जाबेदूल बीबी 34 को अस्पताल से छुट्टी दी गयी है.क्या कहते हैं अस्पताल उपाधीक्षकसदर अस्पताल के अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एके सिंह ने कहा कि मरीजों का इलाज कराया जा रहा है. इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जा रही है. जल्द ही डेंगू पर पूर्णत: रोक लगा दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >