अंतिम दिन जिप के लिए 10 ने किया नामांकन तीसरे चरण में जिप पद के लिए कुल 34 ने किया नामांकन.नगर प्रतिनिधि, पाकुड़त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता सुधीर बाड़ा के समक्ष जिला परिषद पद के प्रत्याशियों ने नामांकन परचा दाखिल किया. अंतिम दिन लिट्टीपाड़ा प्रखंड से 4 महिला, पाकुडि़या प्रखंड से 1 महिला एवं 5 पुरूष ने नामांकन परचा दाखिल किया. वहीं हिरणपुर से दो प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया है. जिसमें बैजंती देवी व प्रमोद कुमार दास शामिल हैं. अंतिम चरण में कुल लिट्टीपाड़ा से 12 महिला, अमड़ापाड़ा से 4 महिला, 3 पुरूष व पाकुड़िया निर्वाचन संख्या 16 से 3 महिला व 7 पुरूष एवं निर्वाचन संख्या 17 से 8 पुरूष अब तक नामांकन परचा दाखिल कर चुके हैं. **************************दूसरे चरण के प्रत्याशियों को 14 नवंबर को मिलेगा प्रतीक चिन्हत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के प्रत्याशियों के बीच अगामी 14 नवंबर को प्रतीक चिन्ह का वितरण किया जायेगा. उक्त जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता सुधीर बाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के महेशपुर व हिरणपुर के जिला परिषद प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का वितरण 14 नवंबर को किया जायेगा. वहीं महेशपुर व हिरणपुर के पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशियों के बीच भी 14 नवंबर को प्रतीक चिन्ह का वितरण किया जायेगा.
????? ??? ??? ?? ??? 10 ?? ???? ???????
अंतिम दिन जिप के लिए 10 ने किया नामांकन तीसरे चरण में जिप पद के लिए कुल 34 ने किया नामांकन.नगर प्रतिनिधि, पाकुड़त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता सुधीर बाड़ा के समक्ष जिला परिषद पद के प्रत्याशियों ने नामांकन परचा दाखिल किया. अंतिम दिन लिट्टीपाड़ा […]
