शहर भ्रमण में गूंजे खाटू वाले श्याम के जयघोष

वैशाख मास की मोहिनी एकादशी पर खाटू श्याम निशान यात्रा

साहिबगंज

वैशाख मास के मोहिनी एकादशी उपलक्ष्य में सोमवार को मारवाड़ी समाज द्वारा खाटू वाले श्याम बाबा का निशान यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा ठाकुरबारी से प्रारंभ होकर चौक बाजार डाकीनाथ मंदिर के समीप से निकली. श्रद्धालु हाथों में निशान झंडा लेकर नारा लगाते हुए शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते महात्मा गांधी चौक, शहीद चौक, भगवा कुआं, सत्यनारायण मंदिर, महाजन पत्ती, गर्ल्स हाई स्कूल, पुरुषोत्तम गली होते हुए खाटू वाले श्याम मंदिर पहुंचे. यात्रा का नेतृत्व मारवाड़ी समाज के पुरोहित ने किया. महिलाओं ने मोहिनी एकादशी का व्रत रखते हुए श्याम मंदिर में परिक्रमा किया और शोभायात्रा में शामिल हुईं. मंदिर में पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ. मंदिर के पुजारी सोनू पांडेय ने बताया कि प्रत्येक एकादशी पर निशान यात्रा निकाली जाती है. शहर भ्रमण के बाद भक्तजन व्रत रखते हैं और कीर्तन भजन के उपरांत फल प्रसाद ग्रहण कर परवैतिन को दिया जाता है. मौके पर किरण दीवान, मनीषा, बीणा, संध्या, मीनाक्षी, अर्पण, पूनम, दिनेश, मंटू, संजय, विनोद, पंकज, हरीश, रोहित, नवीन, विजय, विक्रम सहित मारवाड़ी समाज के अनेक महिला व पुरुष शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >