????? ???::: ???? ??????? ???? ???? ???? ????

मुख्य खबर::: थाना प्रभारी सहित पांच जवान घायल संतुलन बिगड़ने से पेड़ से टकराया पुलिस गश्ती वाहनएक सिपाही की हालत गंभीर, रेफर 12 नवंबरफोटो संख्या- 11 व 12 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- क्षतिग्रस्त वाहन व अस्पताल में इलाजरत सिपाहीप्रतिनिधि, हिरणपुर थाना क्षेत्र के हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क पर तोड़ाई के निकट बीती बुधवार की देर […]

मुख्य खबर::: थाना प्रभारी सहित पांच जवान घायल संतुलन बिगड़ने से पेड़ से टकराया पुलिस गश्ती वाहनएक सिपाही की हालत गंभीर, रेफर 12 नवंबरफोटो संख्या- 11 व 12 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- क्षतिग्रस्त वाहन व अस्पताल में इलाजरत सिपाहीप्रतिनिधि, हिरणपुर थाना क्षेत्र के हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क पर तोड़ाई के निकट बीती बुधवार की देर रात पुलिस गश्ती वाहन असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराया. जिससे सवार थाना प्रभारी बाबूवंशी साव, हवलदार मुरारी ठाकुर, मनोज कुमार साहा, महादेव चौधरी, चालक सेराजुल घायल हो गये. जानकारी के अनुसार पुलिस गश्ती वाहन बोलेरो संख्या एएस 01 डीसी 4998 रात्रि में क्षेत्र गश्ती कर रहे थे. वहीं गश्ती के दौरान चालक का संतुलन खोने से वाहन पेड़ से टकरा गयी. घटना की सूचना मिलते ही हिरणपुर थाना के एसआइ सतीश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर सभी घायल पुलिसकर्मियों को सदर अस्पताल सोनाजोड़ी पहुंचाया. वहीं चिकित्सकों ने इलाज के दौरान सिपाही मनोज कुमार साहा की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >