????... ?????? ??? ??????? ?? ?? ??? ???????

आेके… गोष्ठी में किसानों को दी गयी जानकारी -गव्य विकास निदेशालय की ओर से जिला स्तरीय कृषक गोष्ठी सह प्रशिक्षण शिविर आयोजित03 नवंबरफोटो संख्या- 20 व 21 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- प्रशिक्षण में उपस्थित पदाधिकारी व उपस्थित किसानप्रतिनिधि, पाकुड़गव्य विकास निदेशालय के तत्वावधान में प्रखंड परिसर स्थित संयुक्त कृषि भवन (आत्मा सभागार) प्रांगण में […]

आेके… गोष्ठी में किसानों को दी गयी जानकारी -गव्य विकास निदेशालय की ओर से जिला स्तरीय कृषक गोष्ठी सह प्रशिक्षण शिविर आयोजित03 नवंबरफोटो संख्या- 20 व 21 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- प्रशिक्षण में उपस्थित पदाधिकारी व उपस्थित किसानप्रतिनिधि, पाकुड़गव्य विकास निदेशालय के तत्वावधान में प्रखंड परिसर स्थित संयुक्त कृषि भवन (आत्मा सभागार) प्रांगण में मंगलवार को पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की ओर से क्षेत्र के किसानों के बीच एक दिवसीय जिलास्तरीय किसान प्रशिक्षण सह गोष्ठी हरा चारा उत्पादन 2015-16 का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता पाकुड़िया के पशुपालक रंजना झा ने की. कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी मिथलेश कुमार व पशुपालन आदर्श संग्राम पदाधिकारी लक्ष्मण मुर्मू उपस्थित थे. प्रशिक्षण में दुमका से आये बाएफ के उपकार्यक्रम संयोजक दिनेश चन्द्र शुक्ला व जिला प्रभारी श्रवण कुमार द्वारा उपस्थित किसान को हरा चारा उत्पादन के लिये खेत की विधि, बीज की मात्रा एवं बुआई, उर्वरक, सिंचाई एवं देखभाल, जमीन की जांच, कटाई एवं पैदावार, पौष्टिक तत्व, तत्व की कमी से होने वाले रोग व लक्षण के बारे में जानकारी दी गयी. उपकार्यक्रम संयोजक ने बताया कि दुधारू पशुओं को हरा चारा देने पर दूध में वृद्धि होगी. जिला कृषि पदाधिकारी मिथलेश कुमार ने किसानों को कम खर्च में अधिक हरा चारा व फसल उत्पादन के बारे में जानकारी दी. इस अवसर पर हफिजा खातुन, सोनालाल हेम्ब्रम, पवन कुमार, विरेन्द्र कुमार, स्नेहा कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >