?????????? ?? ???? ??? ??? ?? ????? ?????

मोटरसाइकिल की चपेट में आने से बच्चा जख्मी 01 नवंबर फोटो संख्या- 19 पाकुड़ से जा रहा है कैप्सन- घायल बच्चे को गोद में ले जाते एसआईप्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा धरमपुर मुख्य पथ पर गम्हरिया गांव के पास रविवार को मोटरसाइकिल की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्चा घायल हो गया. मोटरसाइकिल संख्या जेएच 17 बी […]

मोटरसाइकिल की चपेट में आने से बच्चा जख्मी 01 नवंबर फोटो संख्या- 19 पाकुड़ से जा रहा है कैप्सन- घायल बच्चे को गोद में ले जाते एसआईप्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा धरमपुर मुख्य पथ पर गम्हरिया गांव के पास रविवार को मोटरसाइकिल की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्चा घायल हो गया. मोटरसाइकिल संख्या जेएच 17 बी 2059 चालक काफी तेज गति से गोड्डा से आ रहा था. इसी बीच तालाब में स्नान कर सड़क पार कर रहे गोपाल मुर्मू मोटरसाइकिल की चपेट में आ गया. इस घटना में वह घायल हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल चालक को पकड़ कर लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया. सूचना मिलते ही थाना के एसआइ भूषण सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >