स्कूली बच्चों ने दिखायी वैज्ञानिक प्रतिभा

कार्यक्रम . साहिबगंज में जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन साहिबगंज : जिला मुख्यालय के राजस्थान इंटर उच्च विद्यालय में मंगलवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के सभी नौ प्रखंडों से 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया. विज्ञान प्रदर्शनी का विषय उर्जा संरक्षण व संसाधन, कचरा प्रबंधन, जल संकट व प्रबंधन, […]

कार्यक्रम . साहिबगंज में जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
साहिबगंज : जिला मुख्यालय के राजस्थान इंटर उच्च विद्यालय में मंगलवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के सभी नौ प्रखंडों से 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया. विज्ञान प्रदर्शनी का विषय उर्जा संरक्षण व संसाधन, कचरा प्रबंधन, जल संकट व प्रबंधन, सामुदायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण व परिवहन था. जिसमें साहिबगंज जिले के नौ प्रखंडों के 27 हाई स्कूलों से विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. सुबह से ही छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी.
विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों के मनोबल में होती है वृद्धि: उपेंद्र
विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों के मनोबल में वृद्धि होती है. यह बातें एजुकेशन एसडीओ उपेंद्र नारायण ने मंगलवार को राजस्थान इंटर विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के उदघाटन के अवसर पर कही. उन्होंने कहा कि हर हाल में विज्ञान से बच्चों के मनोबल में वृद्धि होती है.
निर्णायक मंडल में साहिबगंज महाविद्यालय से विज्ञान के प्रो बीडी द्वारी, शफीक अहमद, रंजीत कुमार सिंह, अनिल कुमार ने भी सभा को संबोधित किया. साथ ही बच्चों को विज्ञान के प्रति प्रेरित किया. 27 मॉडलों के निरीक्षण के बाद प्रथम स्थान प्लस टू उच्च विद्यालय बरहरवा के छात्र शिवनंदन, हीरू साह, शुभम द्वारा जल प्रबंधन एवं संरक्षण, द्वितीय कस्तूरबा उच्च विद्यालय बरहेट के छात्रा पुष्पा कुमारी, पूजा कुमारी द्वारा कचरा संग्रहण एवं निबटान, तृतीय उच्च विद्यालय तीनपहाड़ के छात्र किशन प्रसाद भगत को उर्जा का सदुपयोग पर प्रशस्ति पत्र ट्राॅफी व मेडल देकर किया गया.
मंच का संचालन शिक्षक राजेश कुमार, रामरेखा कुमार, प्रभात कुमार सिंह ने किया. मौके पर प्राचार्य शमशूल हक, अवधेश कुमार, फनीभूषण मंडल, प्रभात सिंह, रामरेखा, लाउस हांसदा, राजेश कुमार, सहित दर्जनों शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >