साहिबगंज : डीसी साहब सकरीगली परिवार केंद्र हमेशा बंद रहता है. यह बातें प्रसूति उर्मिला देवी व सहिया प्रीति कुमारी ने मंगलवार को समाहरणालय के निकट पत्रकारों से बात करते हुए कही. उन्होंने कहा कि डीसी व सीएस से मिलने पहुंचे लेकिन दोनों पदाधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग में थे.
प्रसूति उर्मिला देवी, पति छठू मंडल ने कहा कि मेरा पहला बच्चा पुत्र घर में दाई के मदद से हुआ था. जिसकी मौत हो गई. दूसरी बार गर्भवती होने के बाद मंगलवार सुबह परिवार केंद्र सहिया प्रीति कुमारी के मदद से गई तो केंद्र बंद पाया. यहां पर एएनएम शबनम कुमारी, अलीज्ञान मरांडी हैं, लेकिन दोनों गायब मिलीं. ममता वाहन से इन दोनों पदाधिकारी के पास मिलने इस लिये पहुंची कि सकरीगली की स्थिति के बारे में सही से जानकारी दी जा सके. लेकिन दर्द बढ़ने के कारण उन्हें अस्पताल भेज दिया गया.
ज्ञात हो कि दो दिन पहले भी सरिता देवी व अन्य महिला ने घर पर ही बच्चे को जन्म दिया था. डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने सीएस डॉ बी मरांडी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
