विद्यालय में नहीं लग रहा था मन
बरहरवा : कस्तूरबा आवासीय विद्यालय बरहरवा से शुक्रवार को तीन छात्राएं विद्यालय छोड़कर भाग गयी. सुबह से ही तीनों छात्रा किसी बात को लेकर काफी दुखी थी और मौका पाकर छात्रावास से भाग गयी. भाग कर सभी अपने-अपने घर पहुंची. विद्यालय के वार्डन देवी मोनिका हेंब्रम ने बताया कि इन छात्राओं का नामांकन एक सितंबर को किया गया था. नयी छात्राएं होने के कारण उनका मन छात्रावास में नहीं लग रहा था. इस कारण वे विद्यालय छोड़कर अपने घर चली गयी है. उनके परिजनों से दूरभाष पर बात हुई है कि उनकी बच्ची घर पहुंच गयी है.
मामले की जानकारी मिलते ही बीडीओ मो आबिद हुसैन व बीइइओ विद्यालय पहुंच कर वार्डेने से छात्राओं के बारे में पूछताछ की. बीडीओ ने बताया कि नयी छात्रा होने के कारण विद्यालय छोड़कर गयी है. उन्हें पुन: विद्यालय वापस बुला लिया जायेगा
