निकाला मशाल जुलूस

साहिबगंज : शहर के घाट रोड स्थित ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन कार्यालय शाखा नंबर एक से मंगलवार संध्या 6:30 बजे झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी राज्य महासंघ केे दो सितंबर को देशव्यापी एकदिवसीय हडताल को सफल बनाने को लेकर राणारणविजय सिंह के नेतृत्व में मशाल जुलूस अपनी मांगों को लेकर निकाला. जो शहर के गांधी चौक, […]

साहिबगंज : शहर के घाट रोड स्थित ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन कार्यालय शाखा नंबर एक से मंगलवार संध्या 6:30 बजे झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी राज्य महासंघ केे दो सितंबर को देशव्यापी एकदिवसीय हडताल को सफल बनाने को लेकर राणारणविजय सिंह के नेतृत्व में मशाल जुलूस अपनी मांगों को लेकर निकाला. जो शहर के गांधी चौक, बाटा चौक, स्टेशन चौक, कॉलेज रोड, चैती दुर्गा चौक रोड, होते हुए पूर्वी फाटक स्थित भगत सिंह चौक पहुंचे.

सभी कर्मचारीगण केेंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे. रैली को संबोधित करते हुये श्री सिंह ने कहा कि महासंघ व ट्रेड यूनियन के निर्णयानुसार दो सितंबर को देशव्यापी एक दिवसीय हड़ताल करते हुए समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा. मौके पर जिला मंत्री भगवान प्रसाद गुप्ता,बलराम यादव, अनंत वर्मा, सुनील कुमार, मनोहर दास, प्रेम कुमार सिंह, अनिल कुमार ठाकुर, रघुनाथ भगत, दिलीप कुमार, अशोक कुमार सिंह, अनुप लाल हरि, भरत यादव, एके राय, कमल प्रसाद, युगल किशोर चौबे, समशाद, योगेंद्र तांती, मुकेश कुमार सिन्हा, योगेन्न्र पासवान, मनीषकांत मंडल, समेत कई संगठन के दर्जनों महिला व पुरूष कर्मचारीगण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >