बिकने से बची चार आदिवासी युवतियां!

राजमहल : बोरियो प्रखंड क्षेत्र व बरहरवा प्रखंड क्षेत्र की चार आदिवासी युवतियां सोमवार को बिकने से बच गयी. जिसमें दो युवती की उम्र लगभग 15 से 16 वर्ष व बाकी दो की 28 से 30 वर्ष है. जानकारी के अनुसार तीनपहाड़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र की एक महिला दलाल चार […]

राजमहल : बोरियो प्रखंड क्षेत्र व बरहरवा प्रखंड क्षेत्र की चार आदिवासी युवतियां सोमवार को बिकने से बच गयी. जिसमें दो युवती की उम्र लगभग 15 से 16 वर्ष व बाकी दो की 28 से 30 वर्ष है.
जानकारी के अनुसार तीनपहाड़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र की एक महिला दलाल चार आदिवासी महिलाओं को दिल्ली में बेचने की नियत से ले जा रही है.
फरक्का एक्सप्रेस पकड़ने के लिये सभी तीनपहाड़ स्टेशन जा रही थीं. तीनपहाड़ पुलिस पिकेट प्रभारी रमेश कुमार ने गुप्त सूचना पर बभनगामा के पास वाहन रोक कर तलाशी ली.
इस दौरान महिला दलाल समेत चार आदिवासी महिलाओं को बरामद किया. फिलहाल पुलिस पांचों महिलाओं को पूछताछ के लिये राजमहल थाना ले आयी है. राजमहल थाना प्रभारी ने बताया कि पांचों से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >