साहिबगंज : साहिबगंज महाविद्यालय में मारपीट का मामला आया है. जानकारी के अनुसार कबूतर खोपी निवासी योगेश यादव नामांकन कार्य के लिये सोमवार को कॉलेज पहुंचा था. उसने अपना साइकिल प्राचार्य कक्ष के नीचे लगाया था.
जब साइकिल लेने गया तो आदिवासी छात्रावास के कुछ छात्रों के साथ उसकी बकझक हो गयी. इसी बीच एक छात्र ने डंडे से युवक के सिर पर वार कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. निजी क्लीनिक में उसका इलाज किया गया.
