साहिबगंज : जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण व पठारी क्षेत्रों में मलेरिया ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया हैं. खासकर पठारी क्षेत्रों में मलेरिया का प्रकोप काफी बढ़ गया है. गुरुवार को सदर अस्पताल में 10 की संख्या में मलेरिया पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए भरती कराया गया.
वहीं अस्पताल में सभी प्रकार का स्लाइन व दवा तो उपलब्ध है लेकिन मलेरिया रोग में पड़ने वाले महत्वपूर्ण सूई ई-माल उपलब्ध नहीं है. जिसके कारण मरीजों को बाहर के मेडिकल स्टोर से ई-माल सूई खरीदनी पड़ रही है. इस बाबत अस्पताल उपाधीक्षक डॉ सुरेश प्रसाद ने कहा कि जिला अस्पताल में मलेरिया के सभी प्रकार की दवा उपलब्ध है सिर्फ ई-माल की सूई नहीं है. ई-माल सूई उपलब्ध कराने को लेकर वरीय पदाधिकारी को जानकारी दी गयी है.
