साहिबगंज नगर. श्रम कानून में परिवर्तन किये जाने के विरोध में दो सितंबर को दर्जनों श्रमिक संगठनों द्वारा देशव्यापी हड़ताल की जायेगी. इसकी तैयारी संगठनों द्वारा जोर शोर से की जा रही है. साथ ही संगठनों ने कर्मचारियों के बीच पर्चा वितरण कर किया जा रहा हैं.
एकटू के जिला संयोजक परशुराम सिंह ने बताया कि सीटू, एटक, एकटू, वीएसएसआर यूनियन, एमजीआर वर्क्स यूनियन, झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन, बिहार स्टेट हकासी यूनियन, आंगनबाड़ी यूनियन, एमपीडब्ल्यू यूनियन, बिहार माइंस एंड काटी वर्क्स यूनियन, बैंक, बीमा, रक्षा, रेलवे केंद्रीय व राज्य सरकार कर्मचारियों और अन्य सेवा प्रतिष्ठानों की फेडरेशने की ओर से हड़ताल की जायेगी.
दो पक्षों में मारपीट
राजमहल नगर . राजमहल थाना क्षेत्र के मुर्गी टोला में गुरुवार को दो पक्षों में मारपीट हुई. इस मामले को लेकर दो पक्षों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस कांड संख्या 282/15 एवं 281/15 दर्ज कर छानगीन कर रही हैै
