साहिबगंज : शहर के कुलीपाड़ा से बीते बुधवार रात नगर थाना पुलिस ने चोरी की एक ट्रक को बरामद किया है. ट्रक के कथित मालिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कुलीपाड़ा में एक चोरी ट्रक खड़ी हुई है. इसपर पुलिस ने छापेमारी की तो कुलीपाड़ी के पास दस चकिया ट्रक नंबर डब्ल्यू बी 76-9392 खड़ी मिली. जिसका चेचिस नंबर एमएटी 46642 डीइएफ 12976 अंकित था. जबकि इंजन नंबर मिटाया हुआ था.
इसपर पुलिस ने जब ट्रक मालिक की खोजबीन की तो कुलीपाड़ा का मो शहबाज अंसारी उर्फ राजू नामक एक युवक ने अपनी ट्रक बताते हुए सामने आया. लेकिन जब उससे ट्रक की कागजात मांगा गया तो उसने फोटो कागज उपलब्ध कराया. जो किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर था. पुलिस ने ट्रक की खरीदारी किसी व्यक्ति से करने पर उसने संतोषजनक जवाब नहीं देते हुए पश्चिम बंगाल से खरीदने की बात कही. इसपर नगर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इधर, नगर थाना पुलिस ने कांड संख्या 256/15, धारा 414 भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मो शहबाज अंसारी को जेल भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वहीं गिरफ्तार युवक ने बताया कि उसे पुलिस जबरदस्ती फंसा रही है. उसपर लगायेंगे आरोप बेबुनियाद है.
मुजफ्फरपुर में कराया गया था ट्रक का पेटिंग
पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि मुजफ्फरपुर में ट्रक के पेटिंग कराने की बात सामने आया है. पुलिस के अनुसार यह चोरी की ट्रक है और इसका इंजन नंबर मिटा दिया गया है. पुलिस के अनुसार ट्रक के असल मालिक की तलाश की जा रही है.
