बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

उधवा . राधानगर थाना पुलिस ने बुधवार की रात्रि में चोरी की एक बाइक के साथ मोटरसाइकिल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया. पुलिस इंस्पेक्टर जे सिंह ने गुरुवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस के दौरान बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास ने उधवा चौक के निकट स्थित होंडा शोरूम […]

उधवा . राधानगर थाना पुलिस ने बुधवार की रात्रि में चोरी की एक बाइक के साथ मोटरसाइकिल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया. पुलिस इंस्पेक्टर जे सिंह ने गुरुवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस के दौरान बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास ने उधवा चौक के निकट स्थित होंडा शोरूम के सामने गाड़ी नं0 बीआर 10 के 0935 से तीन लोग को आते देखा.

जिसे रोक कर पूछताछ की तो वे तीनों चकमा देकर भागने की कोशिश की और पकड़ा गया. पूछताछ के क्रम में जानकारी मिली की उक्त मोटरसाइकिल चोरी की है. गिरफ्तार अभियुक्त सफाजुल शेख, पहाड़गांव, इस्लाम शेख जंगलपाड़ा एवं मो अंसारूल राजमहल थाना के फुलबड़िया गांव निवासी है. वहीं अभियुक्त सफाजुल शेख थाना कांड संख्या 52/15 में चोरी के मामले में जेल भी जा चुका है एवं अन्य दो लोग अलग-अलग कांड के ही अभियुक्त हैं. मामले को लेकर थाना प्रभारी के बयान पर भादवि की धारा 414 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार अभियुक्त को गुरुवार के दिन जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >