बाइक चालक की मौत

साहिबगंज : साहिबगंज-बोरियो मुख्य पथ पर लोहंडा गांव स्थित भरतिया पेट्रोल पंप के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में बाइक चालक (22) बाबर अंसारी की मौत हो गई. जबकि बाइक सवार सहफहद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए. बाइक चालक बाबर अंसारी और सहफहद अंसारी कुलीपाड़ा का रहने वाला है. दुर्घटना के बाद जिरवाबाड़ी […]

साहिबगंज : साहिबगंज-बोरियो मुख्य पथ पर लोहंडा गांव स्थित भरतिया पेट्रोल पंप के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में बाइक चालक (22) बाबर अंसारी की मौत हो गई. जबकि बाइक सवार सहफहद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए. बाइक चालक बाबर अंसारी और सहफहद अंसारी कुलीपाड़ा का रहने वाला है.
दुर्घटना के बाद जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ट्रक को पकड़कर थाना ले आयी है. जानकारी के अनुसार बाबर अंसारी और सहफहद अंसारी बाइक नंबर जेएच 18 बी 8413 में तेल भराने के लिए भरतिया पेट्रोल पंप गया था. तेल भराने के बाद वे दोनों निकले. वहीं बोरियो की ओर जा रही टाटा 207 ट्रक भरतिया पेट्रोल पंप में घुस रहा था. बाइक टाटा 207 के पिछले हिस्सा से टकरा गया.
टकराने के बाद बाबर और सहफहद दोनों एनएच 80 पर बेसुध गिर गये. उधर से गुजर रहे घायल के बड़े भाई सइम की नजर पड़ी. इसके बाद तब दोनों को सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने बाबर को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल सहफहद को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. इधर घटना की सूचना पाकर जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी ॠषिकेश कुमार सदल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे. ओपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है.
परिजन बेहाल
सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद बाबर के परिजनों का सदर अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल था. वहीं दो भाई के भी आंसू थम नहीं रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >