साहिबगंज : शोभनपुर पंचायत के हरप्रसाद गांव के छट्टू टोला स्थित बथान में बीते सोमवार की रात अपराधियों ने गोली मार कर एक किसान उमा यादव की हत्या कर दी. मृतक महादेवगंज के तीरटोला का रहनेवाला है. परिजनों के अनुसार हत्या की वजह रंगदारी है.
किसान पर हमले में अपराधियों द्वारा चलायी गयी गोली से किसान का चाचा छविलाल यादव उर्फ पहलवान भी घायल हो गया. जबकि अपराधियों ने एक दूध कारोबारी अमेरिका यादव की जम कर पिटाई की. पिटाई से घायल हुए दूध कारोबारी को प्राथमिक इलाज के बाद भागलपुर रेफर कर दिया गया.
