साहेबगंज. साहेबगंज के बंगराघाट पर पुल निर्माण के कार्य में लगे असिस्टेंट इंजीनियर संजय कुमार को सोमवार की शाम छह बजे अपराधियों ने गोली मार दी. गोली उनके पेट में लगी है. घायलावस्था में उन्हें स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया है.
गोली चलानेवाले अपराधियों ने घटनास्थल पर एक परचा छोड़ा है. बिहार पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की ओर से जारी परचा पर लिखा गया है ‘हमारी चुप्पी को कमजोरी समझने की भूल न करें, वरना अंजाम यही होगा.’
