दस दिन पूर्व बनी सड़क उखड़ने लगी

विधायक करेंगे उच्च अधिकारियों से शिकायत कार्य स्थल पर योजना संबंधित बोर्ड भी नहीं पाया मंडरो : क्षेत्रीय विधायक ताला मरांडी ने शुक्रवार को ग्रामीणों की शिकायत पर मंडरो प्रखंड पहुंच कर हरिणकोल भोडापुल मोड़ से महुआ पोल तक 70 लाख की लागत से बन रही सडक का निरीक्षण किया. इस दौरान विधायक ने सड़क […]

विधायक करेंगे उच्च अधिकारियों से शिकायत
कार्य स्थल पर योजना संबंधित बोर्ड भी नहीं पाया
मंडरो : क्षेत्रीय विधायक ताला मरांडी ने शुक्रवार को ग्रामीणों की शिकायत पर मंडरो प्रखंड पहुंच कर हरिणकोल भोडापुल मोड़ से महुआ पोल तक 70 लाख की लागत से बन रही सडक का निरीक्षण किया. इस दौरान विधायक ने सड़क में कई खामियां पायी. संबंध में श्री मरांडी ने बताया कि यह सड़क 10 दिन पूर्व ही बनायी गयी है और बनने के साथ ही सड़क उधड़ने लगी है.
साथ ही कार्यस्थल पर योजना से संबंधित कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया है. विधायक श्री मरांडी ने कहा कि इस तरह की अनियमितता बरदाश्त नहीं किया जायेगा. इसकी शिकायत उच्च स्तरीय पदाधिकारियों से की जायेगी. अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष, मुन्ना यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >