दो पक्षों में मारपीट, मामला दर्ज

कोटालपोखर : थाना क्षेत्र के आजाद चौक के समीप विद्युत मिस्त्री सुभाष दास के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. विद्युत मिस्त्री ने थाना में आवेदन देकर कोटालपोखर निवासी विजय साह, संदीप कुमार साह व मुकेश साह पर मारपीट कर चांदी का चेन छीन लेने का आरोप लगाया है. थाना पुलिस ने […]

कोटालपोखर : थाना क्षेत्र के आजाद चौक के समीप विद्युत मिस्त्री सुभाष दास के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. विद्युत मिस्त्री ने थाना में आवेदन देकर कोटालपोखर निवासी विजय साह, संदीप कुमार साह व मुकेश साह पर मारपीट कर चांदी का चेन छीन लेने का आरोप लगाया है.
थाना पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आधार पर कांड संख्या 170/15 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है. वहीं दूसरे पक्ष के विजय साह ने आवेदन देकर सुभाष दास पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. थाना पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आधार पर कांड संख्या 171/15 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >