आक्रोश : तालबन्ना मुहल्ले में चार दिनों से बिजली नहीं, लोगों का फूटा गुस्सा

साहिबगंज : साहिबगंज शहर के तालबन्ना मुहल्ले में विद्युत आपूर्ति पिछले चार दिनों से बाधित रहने के कारण बुधवार सुबह 9 बजे एनएच 80 सडक जाम कर दिया. जिससे साहिबगंज मिर्जाचौंकी पथ के दोनों ओर घंटों सड़क जाम लग गया. ग्रामीण विनोद यादव, एम तिवारी, अशोक यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बांस बल्ला लेकर पहुंचे […]

साहिबगंज : साहिबगंज शहर के तालबन्ना मुहल्ले में विद्युत आपूर्ति पिछले चार दिनों से बाधित रहने के कारण बुधवार सुबह 9 बजे एनएच 80 सडक जाम कर दिया. जिससे साहिबगंज मिर्जाचौंकी पथ के दोनों ओर घंटों सड़क जाम लग गया.
ग्रामीण विनोद यादव, एम तिवारी, अशोक यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बांस बल्ला लेकर पहुंचे थे. कहा कि तालबन्ना मुहल्ले में दुर्गा मंदिर के समीप ट्रांसफॉर्मर चार दिन से खराब पड़ा है. कई बार विभाग से बात किये लेकिन कोई नहीं माना. थक हार कर हमलोग सभी ग्रामीण सड़क जाम कर रहे.
इधर सूचना मिलते ही नगर थाना के सअनि केके सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर जाम 11 बजे हटाया.
इधर विद्युत विभाग के जेई ग्यासुद्दीन ने बताया कि बुधवार देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी. इस क्षेत्र में लगभग 200 परिवार पिछले चार दिनों से अंधेरे में थे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >