धारदार हथियार से अधेड़ को किया घायल, गंभीर

उधवा : राधानगर थाना अंतर्गत पश्चिमी उधवा पंचायत स्थित बकाय टोला गांव में मंगलवार की रात्रि एक 60 वर्षीय व्यक्ति को मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. जानकारी के अनुसार बकाय टोला गांव निवासी हमिद शेख (60 वर्ष) रात्रि में अपने घर के बाहर सोया हुआ था. रात्रि तकरीबन एक बजे अज्ञात […]

उधवा : राधानगर थाना अंतर्गत पश्चिमी उधवा पंचायत स्थित बकाय टोला गांव में मंगलवार की रात्रि एक 60 वर्षीय व्यक्ति को मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है.
जानकारी के अनुसार बकाय टोला गांव निवासी हमिद शेख (60 वर्ष) रात्रि में अपने घर के बाहर सोया हुआ था. रात्रि तकरीबन एक बजे अज्ञात लोगों ने उसे घायल कर दिया है. हो-हल्ला होने के दौरान अज्ञात लोग फरार हो गये.
परिजन तत्काल उसे इलाज के लिये पश्चिम बंगाल के मालदा ले गये. जहां उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. घटना को लेकर थाना प्रभारी प्रदीप दास ने कहा कि मामले की जानकारी उसे प्राप्त हुई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >