पुत्र ने मां को पीट कर किया घायल

बोरियो : बोरियो थाना क्षेत्र के जेठके पंचायत के जीपुर निवासी बढ़य मरांडी के पुत्र बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को अपनी ही मां हपनमय बास्की को डंडे से मार कर घायल कर दिया है. बाबूलाल मरांडी उसे मृत समझ कर बोरियो थाना में आत्मसमर्पण कर घटना की जानकारी दी. इधर बोरियो पुलिस घटनास्थल पर पहुंच […]

बोरियो : बोरियो थाना क्षेत्र के जेठके पंचायत के जीपुर निवासी बढ़य मरांडी के पुत्र बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को अपनी ही मां हपनमय बास्की को डंडे से मार कर घायल कर दिया है. बाबूलाल मरांडी उसे मृत समझ कर बोरियो थाना में आत्मसमर्पण कर घटना की जानकारी दी. इधर बोरियो पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायल होपनमय बास्की को बोरियो सीएचसी में भरती कराया.

हालांकि घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है. जानकारी के अनुसार होपनमय बास्की अपने खेत में मंगलवार को धनरोपनी करने गयी थी. उनके ही पुत्र बाबूलाल मरांडी के साथ जमीनी विवाद को लेकर नोक झोंक हुई और डंडे से मारकर उसे घायल कर दिया. थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मंडरो : नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर गायब कर दिये जाने के मामले में बंगाल पुलिस ने सोमवार की रात्रि मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के कालेडीह ग्राम में छापेमारी की. जिसमें बंगाल पुलिस के एएसआइ श्यामल दास ने बताया कि फरक्का निवासी लड़की की मां ने फरक्का थाना में कांड सं-180/15 के तहत केस दर्ज करवायी है.

जिसमें कहा गया है कि तालेडीह ग्राम निवासी मो आलम ने मेरी लड़की को बहला-फुसला कर दो भर सोना और 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गया है. हालांकि छापेमारी में पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >