कोटालपोखर : थाना क्षेत्र के विजयपुर संथाली टोला में वज्रपात से शुक्रवार को 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. संथाली टोल निवासी सोम टुडू पाकुड़ जा रहा था. इसी दौरान विजयपुर ताड़ बागान के पास ठनका की चपेट में वह आ गया.
इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. इसकी सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया प्रदीप टोप्पो घटना स्थल पर पहुंचे और अंचलाधिकारी विनोद राम व कोटालपोखर थाना प्रभारी अशोक कुमार को सूचना दी.
