कारगिल दियारा में फिर अपराधियों का उत्पात

दर्जनों ग्रामीणों को पीटा, पांच घायल साहिबगंज : भी हाल ही में शुक्रवार की रात पांच घंटे तक बिहार के दर्जनों अपराधियों ने कारगिल दियारा में तांडव मचाया था, एक बार फिर रविवार देर शाम यही अपराधी आये और बेखौफ होकर वहां लगे साप्ताहिक हाट से लाखों का सामान लूट कर फरार हो गये. पूरे […]

दर्जनों ग्रामीणों को पीटा, पांच घायल
साहिबगंज : भी हाल ही में शुक्रवार की रात पांच घंटे तक बिहार के दर्जनों अपराधियों ने कारगिल दियारा में तांडव मचाया था, एक बार फिर रविवार देर शाम यही अपराधी आये और बेखौफ होकर वहां लगे साप्ताहिक हाट से लाखों का सामान लूट कर फरार हो गये. पूरे हाट का राशन अपराधी बटोर नाव पर लाद कर ले गये हैं.
अपराधियों ने गांव वालों के साथ मारपीट भी की है, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. जबकि दर्जनों लोगों को आंशिक चोटें लगीं हैं. उन्हें इलाज के लिए साहिबगंज अस्पताल में भरती कराया गया है.
घटना के संबंध में घायल कपिल महतो ने बताया कि हाट कर 40 पुरुष व 15 महिला लालबथानी से अपना गांव कारगिल दियारा जा रहे थे. ज्यों ही नाव घाट पर लगा अपराधियों ने नाव को घेर कर महिला को उतार कर भगा दिया और पुरुषों के साथ बंदूक के बट व लाठी, डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया और नगद 40 हजार रुपया सहित लाखों का सामान लेकर फरार हो गये.
घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस रात आठ बजे बल के साथ कारगिल दियारा पहुंच कर मामले की जानकारी ग्रामीणों से ली और घायलों को इलाज के लिये रात 11 बजे जिला सदर अस्पताल में भरती कराया.
पुलिस जाने के बाद भी अपराधियों ने की फायरिंग
कारगिल दियारा जब पुलि स पहुंच कर घटना की जानकारी लेकर घायलों क ो अपने साथ ईलाज कराने के लिये जिला सदर अस्प ताल लेकर आयी तो पुलिस के गांव से निकलने के बाद फिर अपराधियों ने सीमा के अंद र प्रवेश कर फायरिंग करने लगा. फायरिंग की सूचना मिलने पर 20-25 पुलिस बल रात एक बजे कारगिल िदयारा पहुचं कर कैंप किया गया.
कौन-कौन थे बिहार के अपराधी
झारखंड सीमा में प्रवेश कर ग्रामीणों के साथ मारपीट करने व छिनतई करने के मामले में ग्रामीणों के अनुसार सोना खालपुर निवासी मोहन ठाकुर, बकिया निवासी फूलो यादव, मनिहारी निवासी अमर महतो, विपिन यादव, ध्रुव महतो, दियेंद्र यादव, चंदन तिवारी, बाखरपुर दियारा निवासी राममूर्ति यादव, राजेश महतो, मुकेश महतो सहित बीस अपराधी शामिल थे. सभी बंदूक से लैस थे.
क्या-क्या लूटा अपराधियों ने
कारगिल दियारा में रविवार को बिहार के अपराधियों ने हथियार के बल पर ग्रामीणों के साथ मारपीट कर 40 हजार रुपया नगद, 15 मोबाइल, 8 घड़ी, तीन चांदी के चेन सहित पांच क्विंटल चावल, दाल सहित अन्य सामान लूटकर फरार हो गये.
ये हुए घायल
रविवार को कारगिल दियारा में बिहार के अपराधियों द्वारा मारपीट की घटना में पांच ग्रामीणों के अलावे दर्जनों लोगों को चोटें आयीं हैं.
घायल का नाम उम्र
बबलू महतो 32 पैर, हाथ, पीठ में
धीसु महतो 34 पैर, पीठ में
मुख लाल 56 हाथ में
कपिल महतो 62 पीठ व हाथ में
विष्णु दयाल 50 पैर में
दर्जनों आंशिक रूप से घायल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >