न हो श्रम कानून में संशोधन

राजमहल : प्रभात खबर की ओर से इस वर्ष 23 जुलाई को राजमहल सिंधी दलान सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा. इस समारोह जिले भर के शिक्षा के क्षेत्र में मैट्रिक, इंटर के तीनों संकाय कला, विज्ञान, कॉमर्स, आइसीएससी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, यूपीएससी, इंजीनियरिंग, मेडिकल, सांस्कृतिक, कला, नृत्य, खेलकूद, समाजसेवा, निर्धन छात्र […]

राजमहल : प्रभात खबर की ओर से इस वर्ष 23 जुलाई को राजमहल सिंधी दलान सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा. इस समारोह जिले भर के शिक्षा के क्षेत्र में मैट्रिक, इंटर के तीनों संकाय कला, विज्ञान,

कॉमर्स, आइसीएससी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, यूपीएससी, इंजीनियरिंग, मेडिकल, सांस्कृतिक, कला, नृत्य, खेलकूद, समाजसेवा, निर्धन छात्र छात्रओं के अलावा नियमित क्लास कराने के लिये स्कूल जाने वाले प्रोफेसर, शिक्षक व अन्य गतिविधि में सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने वाले लोगों को सम्मानित किया जायेगा.

साहिबगंज : सीपीआइएम के जिला सचिव इकबाल के नेतृत्व में 16 सूत्री मांग को लेकर गांधी चौक पर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एक दिवसीय धरना दिया गया. यहां श्यामसुंदर पोद्दार ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने में विफल है. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ललित मोदी की पैरवी कर रही हैं. शिक्षा मंत्री स्मृति रानी की फर्जी डिग्री, राजस्थान के मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी घोटालों में घिरे हैं. इस कारण केंद्र सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए.

धरना के बाद एक शिष्टमंडल उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. इसमें किसानों की भूमि को हड़पने की साजिश बंद करने, श्रम कानूनों का संशोधन करना बंद करने, खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू नहीं करने, मुसलिमों को शेरसाहवादी जाति पप्रमाण पत्र देने आदि मांग की गयी है. इस अवसर पर हरिलाल गुप्ता, परशुराम सिंह, मालेक स्तर, सफीकुल आलम, गंगाधर यादव, फरीदा खान आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >