बिजली नहीं मिली तो मचाया बवाल

राजमहल/तीनपहाड़ : अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर रविवार की रात ग्रामीणों ने राजमहल प्रखंड क्षेत्र के बभनगामा मोड स्थित विद्युत पावर सब स्टेशन तीनपहाड़ में जमकर हंगामा किया. सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के पावर सबस्टेशन पहुंचने पर पावर सबस्टेशन में ताला लगा हुआ था. जिससे ग्रामीणों ने काफी नाराजगी जतायी. कहा कि पावर सबस्टेशन […]

राजमहल/तीनपहाड़ : अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर रविवार की रात ग्रामीणों ने राजमहल प्रखंड क्षेत्र के बभनगामा मोड स्थित विद्युत पावर सब स्टेशन तीनपहाड़ में जमकर हंगामा किया. सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के पावर सबस्टेशन पहुंचने पर पावर सबस्टेशन में ताला लगा हुआ था. जिससे ग्रामीणों ने काफी नाराजगी जतायी. कहा कि पावर सबस्टेशन में पदाधिकारी व कर्मियों के लापरवाही के कारण नियमित बिजली नहीं मिलती है. काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

विभाग द्वारा बीते रविवार को मरम्मत के नाम पर 8 से 5 तक विद्युत आपूर्ति नहीं होने की बात कही गयी. लेकिन विभाग द्वारा पूरी रात में 5 से 10 मिनट ही बिजली दिया गया. सोमवार को शहर के मधु मेडिकल के समीप हाइटेंशन तार टूट कर गिर गया. जिस कारण घंटों आपूर्ति बाधित रही. तार का टूट कर गिरना मरम्मत कार्य को ठेंगा साबित कर रहा है. पूरे दिन बिजली आंख मिचौली का खेल खेलती रही.

2 से 3 घंटे ही मिलती है बिजली

ग्रामीणों ने बताया कि बीते 15 दिनों से तीनपहाड़ व आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे में महज 2 से 3 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जाती है. जिसकारण उमस भरी गरमी में लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. क्षेत्र में नियमित बिजली नहीं रहने से लोगों को रात जगा करने को विवश है.

शोभा का वस्तु है ट्रांसफॉर्मर

मंडई पावर हाउस में पॉच एमबीए का ट्रांसफॉर्मर शोभा का वस्तु बना हुआ है.विभागीय पदाधिकारियों में लंबी सांट गांठ रखने वाले कर्मचारी अवधेश कुमार के भाई को ठेका मिला है. बीते 20 दिन से ट्रांसफॉर्मर आकर पडा हुआ है परंतु कोई उसका सुधि नहीं ले रहा हैं.

मालूम हो की बीते दिनों अखबार में भी कर्मचारी के भाई द्वारा की जा रही ठेकेदारी की खबर प्रकाशित की गयी. लेकिन विभाग के अधिकारी के कानों में जूं नहीं रेंगा. कर्मचारी अपनी पैरवी से भाई को ठेकेदारी दिलाकर विभागीय मिली भगत से कार्य के नाम पर खानापूर्ति करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >