राजमहल से चार लाख रुपये के साथ एक गिरफ्तार

राजमहल : मंगलवार को थाना क्षेत्र के नारायणपुर हसनटोला से एक व्यक्ति को चार लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है. इस पर मुंबई के नागपाड़ा थाना क्षेत्र के सिटी मॉल से 12 लाख 80 हजार रुपये चोरी कर फरार होने का आरोप है. अहले सुबह मुंबई पुलिस व स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी […]

राजमहल : मंगलवार को थाना क्षेत्र के नारायणपुर हसनटोला से एक व्यक्ति को चार लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है. इस पर मुंबई के नागपाड़ा थाना क्षेत्र के सिटी मॉल से 12 लाख 80 हजार रुपये चोरी कर फरार होने का आरोप है.
अहले सुबह मुंबई पुलिस व स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में यह गिरफ्तारी की गयी. मामले को लेकर थाना परिसर में प्रेस कॉफ्रेंस कर डीएसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि नागपाड़ा थाना क्षेत्र के सिटी मॉल में कार्यरत हसनटोला निवासी मो. सहादत हुसैन मॉल के मालिक का 12 लाख 80 हजार रुपये चुराकर चंपत हो गया था. मॉल के मालिक विजय महाजन ने कांड संख्या 241/15 के तहत सहादत के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
सीसीटीवी फुटेज व टावर लोकशन के आधार पर मुंबई पुलिस व स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर सहादत को उसके घर से गिरफ्तार कर चोरी के चार लाख रुपये भी बरामद किया है. मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार, नागपाड़ा थाना के सब इंस्पेक्टर लीलाधर पाटिल सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >