साहिबगंज : साहिबगंज सदर अस्पताल में बीती रात विचाराधीन कैदी 62 वर्षीय बाबूजी हेंब्रम का निधन इलाज के दौरान हो गया. मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक जुलाई से अस्पताल के कैदी वार्ड में उनका इलाज हो रहा था. टायफाइड व सुगर की शिकायत को लेकर उन्हें कल शाम भरती कराया गया था.
ज्ञात हो कि बरहेट थाना कांड संख्या-21/15 धारा ए नपीएस एक्ट अफीम की खेती करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. मृतक बरहेट थाना के कुंडली गांव के रहने वाले थे. वे अपने पीछे दो पुत्र व पुत्री छोड़ गये हैं. सूचना मिलते ही मंडलकारा के अधीक्षक भागीरथ महतो, जेलर ब्रजेश मिश्र, अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की. श्री महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 मार्च को बाबूजी हेंब्रम जेल में आये थे.
पांच जून को इनकी तबीयतखराब हुई. उन्हें अस्पताल में भरती कराया गया. एक जुलाई को चिकित्सकों ने छुट्टी भी दे दी. लेकिन सात जुलाई को फिर तबीयत बिगड़ी पुन: मंडलकारा ले जाया गया. जहां डॉ रोशन मिंज ने जांच की तो तबीयत बिगड़ते देख पुन: अस्पताल भेजा गया. जहां बीती शाम उनकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम कराकर शव को उनके परिजन को सौंप दिया गया है.
