पाकुड़/साहिबगंज : सात जुलाई को सूचना भवन में जिला योजना समिति की बैठक में जल संसाधन, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी शिरकत करेंगे. यह जानकारी डीपीआरओ शकील अहमद ने दी.
मंत्री श्री चौधरी पाकुड़ परिसदन में ही रात्रि विश्रम करेंगे. साहिबगंज के डीपीआरओ रामनिवास सिंह ने बताया कि आठ जुलाई को साहिबगंज में जिला योजना समिति की बैठक मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, राजमहल सांसद विजय हांसदा शिरकत करेंगे. साहिबगंज में नमामि गंगे योजना की समीक्षा भी करेंगे.
